Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले गुरुवार को टीम के साथी मधीशा पथिराना के परिवार से मुलाकात की। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें पथिराना की बहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। ये हर तरफ वायरल हैं। श्रीलंकाई पेसर की बहन ने इन्हें शेयर करने के साथ ही एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी डाला है।
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज मधीशा पथिराना ने इस आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्हें कई लोग जूनियर मलिंगा भी कहते हैं। पथिराना हालांकि इस प्रदर्शन का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को देते हैं जिन्होंने उन पर भरोसा जताया। ऐसे में जब धोनी पथिराना के परिवार से मिले तो उनके चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं था।
“You have nothing to worry about Matheesha, he’s always with me” 🥰
Under the flourishing C/o Thala!#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/tPn8Ertnv1
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 26, 2023
माही के साथ हुई इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पथिराना की बहन ने लिखा ‘अब हमें यकीन है कि मल्ली सुरक्षित हाथों में है जब थला ने कहा” आपको मतीशा के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है, वह हमेशा मेरे साथ है। ये पल मेरे सपने से भी परे थे।’
https://www.instagram.com/p/Csq3SKDIXDV/
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पथिराना ने सभी को अपनी गेंदबाजी से मुरीद बना लिया है। वे ज्यादातर मुकाबलों में इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में खेलते हैं। उन्होंने अब तक 11 मुकाबलों में 7.72 की औसत से 17 विकेट झटके हैं। पथिराना ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। जिसमें उन्होंने 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।