Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
MS Dhoni meet CISF Personnel: एमएस धोनी को क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान क्रिकेटरों और कप्तानों में से एक माना जाता है। धोनी की मैदान पर स्कील्स के अलावा उनके शांत स्वभाव के लिए भी प्रशंसा की जाती है। जिन लोगों को उनसे मिलने या उनके साथ खेलने का सौभाग्य मिला है, उनके पास पूर्व कप्तान की प्रशंसा के अलावा कुछ नहीं है। ऐसे में जब एक सीआईएसएफ का जवान उनसे मिला तो वह गदगद हो गया।
एमएस धोनी का प्रभाव क्रिकेट के मैदान से कहीं आगे तक फैला हुआ है। उन्होंने उन सभी व्यक्तियों पर स्थायी प्रभाव डाला है जिनसे उनका सामना हुआ है, जैसा कि सोशल मीडिया पर सीआईएसएफ अधिकारी सतीश पांडे द्वारा साझा किए गए एक लेटर से पता चलता है। जिसमें वे धोनी से पहली मुलाकात का जिक्र कर रहे हैं।
सीआईएसएफ जवान सतीश पांडे ने रांची हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज में धोनी के साथ अपनी मुलाकात की दिलचस्प कहानी सुनाई। जिस क्षण वे मिले, पांडे तुरंत धोनी की शानदार मुस्कान पर मोहित हो गए। उन्होंने इसके बाद कैप्टन कूल से जीवन में कठिन परिस्थितियों से लड़ने और चुनौतियों का सामना करने को लेकर चर्चा की जिसका उन्होंने लेटर में जिक्र किया।
सीआईएसएफ जवान ने धोनी से मुलाकात के दौरान पहला सवाल किया कि जीत और हार के बावजूद कैसे वह शांत रहते हैं। इस पर कैप्टन कूल का जवाब बहुत गहरा था। मैं बस उस पल का आनंद लेता हूं। क्योंकि मुझे पता है कि यह पल जीवन में दोबारा नहीं आएगा। मैं उसे ही जीता हूं।
A Beautiful Letter By Satish Pandey , SI CISF ❤️🤩👌#MSDhoni pic.twitter.com/wAYmN2Ary4
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) August 27, 2023
सीएईएसएफ जवान ने आगे लेटर में धोनी के साथ की गई अन्य चर्चा का जिक्र किया। इंस्टाग्राम पर डाली गई ये पोस्ट हर तरफ वायरल हो रही है और फैंहालांकि एमएस धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखा है। हाल के वर्षों में, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 2021 और 2023 दोनों में जीत दिलाई।स द्वारा जमकर लाइक की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।