---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

MLC 2023 Final: पूरन के शतक के आगे फीकी पड़ी डी कॉक की पारी, मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने जीता खिताबी मुकाबला

MLC 2023 Finals: यूएसए में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सीजन समाप्त हो गया है। इसका फाइनल मुकाबला सोमवार को सिएटल ओर्कास और मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के बीच खेला गया। जिसमें एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ वे इस […]

---विज्ञापन---

MLC 2023 Finals: यूएसए में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सीजन समाप्त हो गया है। इसका फाइनल मुकाबला सोमवार को सिएटल ओर्कास और मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के बीच खेला गया। जिसमें एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ वे इस लीग की पहली चैंपियन बन गई हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से जीत के हीरो निकोलस पूरन रहे जिन्होंने अगल ही लेवल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 137 रन बनाए। पूरन के शतक से मैच का रुख ही बदल गया। उनके अलावा राशिद खान और ट्रेंट बोल्ट ने भी गेंदबाजी में योगदान देकर जीत में प्रमुख पात्र निभाया।

---विज्ञापन---

क्विंटन डी कॉक की पारी गई खराब

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ओरकस की टीम ने 20 ओवर की अंत तक 183 रन बनाए। ऐसे में टीम ने 9 विकेट भी गंवाए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाए। उन्होंने 87 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन वे अकेले पड़ गए और बाद में दूसरी पारी में निकोलस पूरन के शतक के चलते ये खराब गई।

---विज्ञापन---

पूरन ने बदला मैच का रुख, मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब

एमआई न्यूयॉर्क को मेजर लीग क्रिकेट के पहले संस्करण की विजेता बनने के लिए 20 ओवरों में 184 रन बनाने थे। इस लक्ष्य को पाने के लिए टीम उतरी तो पहले ही ओवर में एक झटका लगा। हालांकि, इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन क्रीज पर आए और उन्होंने अपनी पारी की दूसरी गेंद से ही गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। पूरन का साथ जहांगीर ज्यादा नहीं दे सके, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस ने साथ निभाया। ऐसे में टीम ने 16 ओवर में ही टार्गेट को हासिल कर लिया।

First published on: Jul 31, 2023 09:55 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola