Kuldeep Yadav Turns 29: असफलता से तंग आ गए थे 'चाइनामैन', मन में आते थे 'आत्महत्या' के विचार! फिल्म जैसी है कहानी

Kuldeep Yadav Turns 29: भारतीय स्पिनर कुलदीप 29 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के शुभ अवसर पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Kuldeep Yadav Turns 29 Happy Birthday Chinaman Spinner Team India

कुलदीप यादव के स्ट्रगल की कहानी। (Social Media)

Kuldeep Yadav Turns 29: भारतीय टीम के होनहार स्पिनर कुलदीप यादव आज (14 दिसंबर) अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। ‘चाइनामैन’ स्पिनर का जन्म आज ही के दिन साल 1994 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण प्रदेश के कानपुर शहर में हुआ। कुलदीप के पिता एक ईंट भट्टे के मालिक हैं। यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और देश के पूर्व दिग्गज जहीर खान से काफी प्रभावित थे। यही वजह था कि वह इनसे प्रेरित होकर एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज बनना चाहता थे।

विज्ञापन

हालांकि, उनकी लंबाई को देखते हुए उनके कोच ने स्पिन गेंदबाजी पर उन्हें ज्यादा जोर लगाने के लिए कहा। जिसके बाद उनके आइडियल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न बन गए। कुलदीप, वॉर्न को खूब फॉलो करते थे। खास इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया था, ‘मैं वॉर्न के वीडियो देखता रहता था। गेंद पर उनकी पकड़, लंबाई और क्रीज का इस्तेमाल करने का तरीका बेमिसाल था। मैं उनकी फुटेज से सीखने की कोशिश करता था।’

विज्ञापन

यादव ने खुलासा करते हुए यह भी बताया था कि एक समय पर वह काफी निराश थे। इस दौरान वह क्रिकेट से बिल्कुल दुरी बना लेना चाहते थे। इस बीच कई बार उनके मन में आत्महत्या करने का भी विचार आया। कुलदीप के मुताबिक यह उनके मन में तब आ रहे थे जब वह काफी युवा थे और उन्हें उत्तर प्रदेश की अंडर- 15 टीम में नहीं चुना गया था।

विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी। क्रिकेट में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए आईपीएल तक पहुंचे। इसके बाद उन्हें ब्लू जर्सी में भी खेलने का मौका मिला। मौजूदा समय में वह टीम इंडिया के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने देश के लिए अबतक कुल 142 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके हाथ 144 पारियों में 254 सफलता आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ