ENG vs AFG: पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने ही रची इंग्लैंड की हार की साजिश! इसलिए नहीं चला विश्व चैंपियन का जादू

ENG vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को हराने में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ी साजिश रची है।

jonathan trott former english cricketer and Afghanistan coach make beat England in Afg vs ENG

इंग्लैंड की टीम।

ENG vs AFG: आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया है। अफगानिस्तानी खिलाड़ियों का मुकाबले में ऐसा जादू चला कि इंग्लिश क्रिकेट की एक न चल सकी और एकतरफा मुकाबला गवा बैठी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंग्लैंड के इस हार की पीछे पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ियों का ही हाथ है। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने इंग्लैंड को हराने के लिए कई साजिशें रची, इसलिए इंग्लैंड का जादू नहीं चल सका और अफगानिस्तान जैसी टीम ने उन्हें आसानी के साथ धूल चटा दिया।

विज्ञापन

इंग्लिश खिलाड़ियों की कमजोरी का पता था

अफगानिस्तान ने इस मुकाबले को अपने नाम कर कई कीर्तिमान रच दिया है। अफगान ने विश्व कप में 8 साल का सूखा खत्म करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया है। इंग्लैंड की हार में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की मेहनत शामिल है। बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट अफगानिस्तान के कोच हैं। उन्होंने अफगानिस्तान का हौसला अफजाई करने से लेकर इंग्लैंड की कमजोरी पर भी खिलाडियों को काम करवाया। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर होने के कारण उन्हें इंग्लिश खिलाड़ियों की कमजोरी और मजबूती का भी खासा अनुभव है, जिसका उन्होंने फायदा उठाते हुए अफगानिस्तान को जीत दिलवाई और इंग्लैंड यह मैच गवा बैठा।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की जीत से हर कोई हैरान

अफगानिस्तान की जीत के बाद कोच जोनाथन ट्रॉट ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस जीत से अफगानिस्तान को बड़ा फायदा ये होगा। इससे अफगानिस्तान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और लोग इस खेल को ज्यादा से ज्यादा करियर के तौर पर लेने की कोशिश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड की हार से हर कोई हैरान है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इंग्लिश टीम इस मुकाबले में इस तरह से हार जाएगी और अफगानिस्तान एकतरफा इस मुकाबले को अपने नाम कर लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ