Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी के अंदर गुजरात टाइटंस की टीम का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने 12 में से 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और वह टॉप पर मौजूद है।
गुजरात टाइटंस की बॉलिंग जहां बेहतरीन रही है वहीं दूसरी ओर बल्लेबाजी में भी हर खिलाड़ी ने अलग-अलग मैचों में दमखम दिखाया है। हालांकि पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के मुताबिक अभी भी एक ऐसी परेशानी है जिसे टीम को जल्द हल करना होगा।
गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी दिक्कत को लेकर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि -‘नंबर-3 बैटिंग ऑर्डर गुजरात टाइटन्स के लिए पहेली बना हुआ है। इस साल हार्दिक पांड्या बैटिंग के मामले में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए हैं। अगर वह नंबर-3 पर आकर तेज बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा कि इस समस्या को कैसे सुलझाया जाए कि कौन नंबर-3 पर बैटिंग करने आएगा।’
बता दें कि आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी बैटिंग पोजीशन में बदलाव किया है और वे तीसरे नंबर पर आ रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में अब तक 281 रन बनाए हैं। हालांकि उनकी पारी काफी धीमी रही है और वे सिर्फ 130 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। इसके अलावा हर मैच में उनका बल्ला उस अंदाज से नहीं चल रहा है। गेंदबाजी में भी वे अभी तक सिर्फ 3 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।