IPL 2024 से पहले MI को बड़ा झटका, मुंबई इंडियन्स का दिग्गज राजस्थान टीम में हुआ शामिल

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियन्स को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के दिग्गज अब राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं।

IPL 2024 Mumbai bowling coach Shane Bond joins Rajasthan Royals

मुंबई इंडियन्स को बड़ा झटका।

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियन्स को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के दिग्गज जो लंबे समय से टीम के साथ जुड़े थे, उन्होंने टीम को अलविदा कह दिया है। दिग्गज अब मुंबई को छोड़ राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं। इससे मुंबई इंडियन्स को बड़ा झटका लगा है। स्टार के मुंबई को अलविदा कहने से टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की बल्ले-बल्ले हो गई है, अब राजस्थान को दिग्गज के अनुभव का फायदा मिलने वाला है।

विज्ञापन

9 साल से थे मुंबई इंडियन्स में शामिल

बता दें कि मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज कोच शेन बॉन्ड ने हाल ही में मुंबई को अलविदा कहा था। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन से पहले दोहरी भूमिका में राजस्थान रॉयल्स में अब शामिल हो गए। बॉन्ड रॉयल्स में उनके सहायक और गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल हुए, यह भूमिका उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ अपने 9 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान निभाई। राजस्थान रॉयल्स ने आज यानी सोमवार को शेन बॉन्ड के अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल होने की घोषणा की पुष्टि की। बॉन्ड संजू सैमसन की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी में गेंदबाजी कोच के रूप में लसिथ मलिंगा की जगह लेंगे।

विज्ञापन

लसिथ मलिंगा ने आईपीएल 2022 और 2023 में राजस्थान रॉयल्स के साथ उनके तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया। मलिंगा ने यह भूमिका छोड़ दी और आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में गेंदबाजी कोच की नौकरी संभाली। मलिंगा 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता और फ्रेंचाइजी इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध कोचों में से एक बन गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ