IPL 2024: 'KARMA AND SHARMA ALWAYS BACK', सोशल मीडिया पर उड़ा हार्दिक पांड्या का मजाक

IPL 2024: आईपीएल 2024 से हार्दिक पांड्या के बाहर होने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बन रहा है।

ipl 2024 hardik pandya memes-social media mumbai indians

Image Credit: News 24

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई, लेकिन अब हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। जो एमआई प्लटन के लिए एक बड़ा झटका होगा। हार्दिक पांड्या के आईपीएल 2024 से बाहर होने की खबरों के बीच अब सोशल मीडिया पर पांड्या का खूब मजाक बनाया जा रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और मीम्स शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हार्दिक का उड़ा मजाक

जैसे ही हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 से बाहर होने की खबरे सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा ‘KARMA AND SHARMA ALWAYS BACK’ दूसरे यूजर ने लिखा, कोई रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से रिप्लेस नहीं कर सकता है। दूसरी तरफ अन्य यूजर्स रोहित शर्मा की तस्वीरें और वीडियो शेयर करके हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/smileagainraja/status/1738501714024734893

विज्ञापन

विज्ञापन

विश्व कप 2023 के दौरान हुए थे चोटिल

हार्दिक पांड्या वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद से हार्दिक क्रिकेट मैदान से दूर हैं। पहले उम्मीद लागई जा रही थी कि अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन अब आईपीएल 2024 से बाहर होने की खबरों ने हार्दिक के फैंस को थोड़ा निराश कर दिया है।

गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस में आए हार्दिक

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापस आ गए थे। इसके कुछ दिन बाद ऑक्शन से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाए जाने की घोषणा की थी। मुंबई इंडियंस के इस फैसले से फैंस को काफी झटका लगा था। जिसके बाद बहुत से फैंस ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी भड़ास भी निकाली और मुंबई इंडियंस को काफी ट्रोल भी किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ