IPL 2024: हार्दिक पांड्या और गुजरात टीम के बीच विवाद! कप्तान होने के बाद भी MI में क्यों हो सकते हैं शामिल?

IPL 2024: हार्दिक पांड्या को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह गुजरात टाइटंस छोड़ मुंबई में शामिल हो सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं इसका क्या कारण है।

IPL 2024 Dispute between Hardik Pandya and Gujarat Titans Management Join Mumbai Indians

हार्दिक पांड्या।

IPL 2024: क्रिकेट का महापर्व आईपीएल जल्द ही शुरू हो जाएगा। आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों ने तैयारियां तेज कर दी है। 26 नवंबर को खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख है। इस दौरान कई खिलाड़ियों की टीम अदला-बदली की जा रही है। इस बीच कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस छोड़ मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि हार्दिक पांड्या क्यों गुजरात छोड़ मुंबई में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

गुजरात को ट्रॉफी जीता चुका है हार्दिक

हार्दिक पांड्या लंबे समय से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। मुंबई के ट्रॉफी जीतने में हार्दिक का रोल काफी अहम रहा है। इस बीच 2 साल पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई से गुजरात टीम में शामिल कर लिया गया। हार्दिक को गुजरात टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी मिली, जहां उन्होंने बेस्ट प्रदर्शन किया है। हार्दिक गुजरात के लिए 2 आईपीएल सीजन में कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें से एक ट्रॉफी भी गुजरात को जिताया है। लेकिन इस बीच बीसीसीआई के एक सूत्र दावा कर रहे हैं कि हार्दिक पांड्या गुजरात छोड़ मुंबई में शामिल हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसका क्या कारण है।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

गुजरात क्यों छोड़ा चाहते हैं हार्दिक

गुजरात के लिए लक्की रहे हार्दिक पांड्या और गुजरात टाइटंस की मैनेजमेंट के बीच ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है, इसी कारण से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या इस आईपीएल सीजन गुजरात को अलविदा कह फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि बीसीसीआई के सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ये बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ