---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024 Auction: इन स्टार गेंदबाजों पर होगी मुंबई इंडियंस की नजर, बॉलिंग डिपार्टमेंट होगा मजबूत!

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की नजरें वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों पर होने वाली है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के ऑक्शन को लेकर सभी फ्रेंचाइजीज ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। दुबई में 19 दिसंबर को खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। इससे पहले सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी।

जिसके बाद साफ हो गया कि कई ऐसे खिलाड़ी है जिन पर इस बार जमकर बोली लगने वाली है। ऐसे में मुंबई इंडियंस बड़े गेंदबाजों पर दांव खेल सकती है। मुबंई इंडियंस अपने गेंदबाजी डिपार्टमेंट को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कई बड़े गेंदबाजों पर बोली लगा सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Schedule: ऑक्शन से पहले तय हुआ शेड्यूल? कब शुरू होगा टूर्नामेंट, फाइनल की डेट भी…!

गेंदबाजी डिपार्टमेंट होगा मजबूत

बता दें, ऑक्शन से पहले कई बड़े गेंदबाज रिलीज हो गए है। जिनमे वानिंदु हसरंगा से लेकर जोश हेजलवुड जैसे बड़े गेंदबाज शामिल है। आरसीबी ने इस बार अपने इन बड़े गेंदबाजों को रिलीज करके सभी को चौंकाया है। ऐसे में अब इन गेंदबाजों पर सभी फ्रेंचाइजीज की नजरे टिकी है। खासकर मुंबई इंडियंस अपने कमजोर स्पिन गेंदबाजी डिपार्टमेंट को मजबूत करने के लिए श्रीलंकाई स्टार स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा पर बड़ा दांव खेल सकती है।

---विज्ञापन---

फिलहाल मुंबई इंडियंस के पास एक अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावला है। अगर मुंबई इंडियंस हसरंगा को खरीद लेती है तो टीम का स्पिन गेंदबाजी डिपार्टमेंट काफी मजबूत हो जाएगा। हरसंगा ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2021 में हसरंगा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट अपने नाम किए थे।

---विज्ञापन---

जिसके बाद आईपीएल 2022 का सीजन उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा था और फिलहाल वो चोट के चलते श्रीलंका टीम से भी बाहर चल रहे हैं, जिसको देखते हुए इस बार आरसीबी ने उनको रिलीज करने का फैसला किया।

इसके अलावा एक तेज गेंदबाज पर भी मुंबई इंडियंस की ऑक्शन के दौरान नजरें रहने वाली है। जिसमे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े गेंदबाज शामिल है। बता दें, जोश हेजलवुड को भी ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज कर दिया। तो वहीं दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क ने भी इस बार आईपीएल खेलने का मन बनाया है। स्टार्क पूरे 8 साल के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे। ऐसे में इन दोनों तेज गेंदबाजों पर मुंबई इंडियंस की नजरें रहने वाली है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 11, 2023 04:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola