---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024 Auction: 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले स्टार खिलाड़ी, लिस्ट में चार भारतीय भी शामिल

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में इस बार सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी है। जिसमे 4 खिलाड़ी भारत के है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Auction: आईपीएल के नए सीजन के लिए 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होगा। इस दिन खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। इस बार नीलामी के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस बार कई नए खिलाड़ियों पर भी बोली लगने वाली है तो कई खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जो काफी समय के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे। इस बार 2 करोड़ की बेस प्राइस में सबसे ज्यादा खिलाड़ी शामिल है। 25 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ की बेस प्राइस में नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya ने शुरू किया हार्ड वर्कआउट, जल्द हो सकती है टीम में वापसी!

---विज्ञापन---

Whtasapp Channel Logo Template

2 करोड़ की बेस प्राइस में सबसे ज्यादा खिलाड़ी

बता दें, 2 करोड़ की बेस प्राइस में सबसे ज्यादा 25 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमे सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी शामिल है। दोनों देशों के 7-7 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ बेस प्राइस के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि इस लिस्ट में चार भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है। इनमे से ज्यादा खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों द्वारा रिलीज किया गया है।

---विज्ञापन---

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

हर्षल पटेल, केदार जाधव, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, हैरी ब्रूक, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, डेविड विली, टॉम बैंटन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, ट्रेविश हेड, शॉन एबॉट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिश, जेराल्ड कोएत्जी, रासी वान डेर, रिले रूसो, लॉकी फर्ग्यूसन, एंजेलो मैथ्यूज, मुजीब उर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2024 ऑक्शन में वैसे तो 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन इनमे से ज्यादा से ज्याद 77 खिलाड़ियों पर ही बोली लग सकती है। आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजियों के पास अभी कुल 77 स्लॉट खाली पड़े हैं। जिसमे से 30 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल है। फिलहाल सभी फ्रेंचाइजियों के पास पर्स में 262.95 करोड़ रुपये की राशि बची है।

First published on: Dec 07, 2023 04:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola