IPL 2024: हार्दिक को कप्तान बनाने पर MI को लगा झटका, घट गए लाखों फॉलोअर्स, CSK बनी नंबर वन

IPL 2024: हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान बनाने से मुंबई इंडियंस को करारा झटका लगा है। फैंस मुंबई के इस फैसले से खुश नहीं है

IPL 2024 after Hardik Pandya captain of MI 1 5 lakh of mumbai decerease on instgram

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या।

IPL 2024: आईपीएल 2024 का सबसे बड़ा उलटफेर रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को सौंपना है। इससे रोहित शर्मा के फैंस को करारा झटका लगा है। जब हार्दिक को गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था, इसके बाद खबर सामने आई थी कि रोहित शर्मा ही कप्तान रहेंगे, लेकिन अब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया है। मुंबई के इस फैसले से फैंस बिलकुल भी खुश नहीं है। फैंस लगातार इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। अब इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर भी इसका असर दिखने लगा है। रोहित से कप्तानी छिनने के बाद मुंबई इंडियंस के डेढ़ लाख फॉलोअर्स घट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब किस टीम के पास सर्वाधिक फॉलोअर्स

मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स थे। सभी आईपीएल टीमों में से सबसे अधिक फॉलोअर्स मुंबई इंडियंस के ही थे, लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है। मुंबई ने जैसे ही रोहित शर्मा से आईपीएल की कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को सौंपी है कि मुंबई के फॉलोअर्स लगातार घटने लगे हैं। मुंबई के करीब 5 लाख फॉलोअर्स घट गए हैं और अब मुंबई सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली टीम भी नहीं रह गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक फॉलोवर्स के मामले में मुंबई इंडियंस को पीछे कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर #ShameonMI ट्रेंड

चेन्नई सुपर किंग्स के भी इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, लेकिन सीएसके ने मुंबई को पीछे कर दिया है। इससे मुंबई को करारा झटका लगा है। सोशल मीडिया हैंडल पर मुंबई इंडियंस के इस फैसले की खूब आलोचना की जा रही है। ट्विटर पर #ShameonMI ट्रेंड करने लगा है। लाखों फैंस का कहना है कि अब वह मुंबई इंडियंस को समर्थन नहीं देंगे। फैंस को लगातार रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया का भी इंतजार है। रोहित शर्मा ने मुंबई को 5-5 आईपीएल ट्रॉफी जिताया है, बावजूद इसके उनसे कप्तानी लेकर हार्दिक को सौंप देना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ