IPL 2023: 'बॉल कहां डालें...', सूर्यकुमार यादव के खिलाफ मुकाबले से पहले उलझन में पड़े राशिद खान

IPL 2024 Five Players Can Miss Tournament Suryakumar Yadav Devon Conway Rashid Khan Mohammad Shami David Warner

Suryakumar Yadav Rashid Khan

नई दिल्ली: कभी गोल्डन डक सूर्यकुमार यादव का पीछा नहीं छोड़ रहे थे और अब वे अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचा रहे हैं कि बॉलर्स को ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वे गेंद कहां डालें। आरसीबी के खिलाफ मैदान के चारों ओर गेंदबाजों की कुटाई करते हुए सूर्या को देख दुनिया दंग है। उसी में से एक अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान भी हैं, जो SKY की शानदार बल्लेबाजी देख मुश्किल में पड़ गए हैं।

विज्ञापन

S K Y जस्ट टू गुड भाई

राशिद ने सूर्या की बल्लेबाजी देख ट्वीट कर कहा- S K Y जस्ट टू गुड भाई। अब हम गेंदबाज तुम्हें कहां बॉल डालें? ये वही राशिद खान हैं, जो गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में सबसे शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। राशिद ने 11 मैचों में 8.09 की इकोनॉमी से 19 विकेट चटकाए हैं। वह पर्पल कैप की लिस्ट में मोहम्मद शमी के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। शमी ने भी 19 विकेट चटकाए हैं, लेकिन उनकी इकोनॉमी काफी अच्छी है।

विज्ञापन
और पढ़िए – MI vs RCB: ‘मुझे नहीं पता कि अब अच्छा स्कोर क्या है’ 200 रनों का टार्गेट आसानी से चेज करने के बाद रोहित शर्मा…

11 मैचों में 34.18 के औसत से ठोके 376 रन

वहीं सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में अपनी फॉर्म वापस पा ली है। आरसीबी के खिलाफ 86 रन की ताबड़तोड़ पारी के अलावा उन्होंने 11 मैचों में 34.18 के औसत से 376 रन ठोके हैं। इसमें 4 अर्धशतक, 41 चौके और 18 छक्के शामिल हैं। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्या की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 16.3 ओवर में ही 200 रन का टार्गेट अचीव कर लिया। MI का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 12 मई को होगा। जहां उनके सामने राशिद खान होंगे। देखना होगा कि सूर्या इस अहम मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ