---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: ये 3 खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की नैया लगाएंगे पार, Shane Watson ने बताए नाम

IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होगा। इस लीग के 16वें सीजन में अब सिर्फ 7 दिन बाकी हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वाटसन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स की नैया कौन से तीन खिलाड़ी पार लगा सकते हैं। शेन […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होगा। इस लीग के 16वें सीजन में अब सिर्फ 7 दिन बाकी हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वाटसन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स की नैया कौन से तीन खिलाड़ी पार लगा सकते हैं। शेन वाटसन (Shane Watson) ने अपने बयान में कप्तान डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श और रिले रूसो का नाम लिया है।

डेविड वॉर्नर से वाटसन को बड़ी उम्मीद

वाटसन ने कहा कि ‘टीम के नये कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) 31 मार्च से शुरु हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र में खुद को साबित करना चाहेंगे। वाटसन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘डेविड वॉर्नर मेरे लिये क्रम में शीर्ष पर हैं, वह खुद को साबित करना चाहेंगे, उन्होंने आईपीएल में हमेशा इतने रन जुटाये हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह जो कुछ भी रन जुटाते हैं, वह काफी महत्वपूर्ण होंगे।’

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023: ये 3 खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की नैया लगाएंगे पार, Shane Watson ने बताए नाम

मिचेल मार्श से उम्मीद

शेन वाटसन ने दूसरा नाम मिचेल मार्श का लिया है। उन्होंने कहा कि ये सत्र मार्श के लिए बड़ा सत्र होने वाला है। उसमें काफी कौशल है और वह जिस तरह से बल्लेबाजी में प्रदर्शन कर रहा है, उससे वह सचमुच बड़ी भूमिका निभायेगा।’

---विज्ञापन---

रिले रूसो को बताया ट्रंप कार्ड

आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वाटसन ने तीसरा नाम दक्षिण अफ्रीका के रिले रूसो का लिया। इस खिलाड़ी को उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस सीजन ‘ट्रंप कार्ड’ बताया है। उन्होंने कहा ‘मैं पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए उनके साथ खेला था। उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देखिये किस तरह से वापसी की है और वह विश्व स्तरीय हिटर है, वह किसी भी चरण में किसी भी परिस्थिति में किसी भी गेंदबाज को धुन सकता है, अगर वह चल गया तो वह प्रतिद्वंद्वी टीम से मैच छीन लेगा।’

और पढ़िए – विराट भाई के अवॉर्ड शो में नीरज चोपड़ा का देसी ठुमका, कोट उतारकर काटा गदर, देखें Video

---विज्ञापन---

दिल्ली को खलेगी पंत की कमी

इस सीजन दिल्ली की टीम को ऋषभ पंत की कमी खलेगी। वह सड़क दुर्घटना के बाद मैदान से दूर हैं। उनकी जगह फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर (David Warner) कप्तान बनाया है। टीम मैंनेजमेंट मे अक्षर पटेल (Axar Patel) को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी है। आईपीएल 2023 के लिए टीम के सहायक कोच के रूप में शेन वॉटसन हैं।

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम

डेविड वार्नर (कप्तान) पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिलिप सॉल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 24, 2023 05:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola