Shubman Gill का IPL के इतिहास में बड़ा धमाका, इस मामले में विराट, रैना और संजू को पछाड़ा
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Shubman Gill became second Youngest players to 2000 IPL runs
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Shubman Gill became second Youngest players to 2000 IPL runs
Shubman Gill: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने आईपीएल के इतिहास में एक और बड़ा धमाका किया है। वह इस लीग में 2 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने 23 साल 214 दिन की उम्र में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 रन बनाते ही ये उपलब्धि हासिल की।
आईपीएल में सबसे कम उम्र में 2 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 23 साल 27 दिन की उम्र में ये कारनाम कर दिया था। इसके बाद गिल का नाम आता है। गिल ने सबसे कम उम्र में 2 हजार रन पूरे करते हुए संजू सैमसन, विराट कोहली और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।
🚨 Milestone 🚨
2️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs already in the #TATAIPL for @ShubmanGill 👏🏻👏🏻
The fifty-partnership comes up between the #GT opener and Sai Sudharsan 👌👌
Follow the match ▶️ https://t.co/G8bESXjTyh#TATAIPL | #GTvKKR pic.twitter.com/US0u88QhMD
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2023
शुभमन गिल टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं। इस मैच को छोड़ दिया जाए तो गिल ने अब तक 76 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1977 रन बनाए। गिल ने इस लीग में 15 अर्धशतक बनाए हैं। वह 50 छक्के और 202 चौके मार चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: