Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दे दी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की एक तरफ जहां गेंदबाजी और फील्डिंग खराब रही वहीं बल्लेबाजी काफी शानदार रही। टीम की तरफ से संजू सैमसन 68 रन बनाए और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन ने आते ही गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। वे लंबे समय से फॉर्म की तलाश में थे जो कि उन्हें इस मैच में मिल गया। संजू सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ इस पारी में 38 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल थे। इसी के साथ संजू सैमसन आईपीएल में 300 चौकों के क्लब में भी शामिल हो गए। ओवरऑल आईपीएल में वह ऐसा करने वाले 22वें खिलाड़ी बने। वहीं वह ऐसा करने वाले 16वें भारतीय हैं।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में संजू सैमसन 22वें नंबर पर हैं उनके 301 चौके हैं। इस लिस्ट में 23वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके 395 चौके हैं। ऐसे में चौके लगाने में संजू सचिन से भी आगे निकल गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन हैं जिनके नाम आईपीएल में 739 चौके दर्ज हैं।
1. शिखर धवन – 739 चौके
2. डेविड वॉर्नर – 624 चौके
3. विराट कोहली – 617 चौके
4. रोहित शर्मा – 539 चौके
5. सुरैश रैना – 506 चौके
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। टीम की ओर से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए थे।215 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए। मैच में आखिरी गेंद नो बॉल हो गई जिसके बाद अब्दुल समद ने छक्का जड़कर हैदराबाद को जीत दिलाई।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।