IPL 2023 Purple Cap: 68 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में कौन है नंबर 1, देखें टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap leaderboard after 68 matches
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap leaderboard after 68 matches
IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 अब अंतिम पड़ाव पर है। इस लीग के 68 मुकाबले हो चुके हैं। 68 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने 13 मैचों में कुल 23 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पांच में 4 भारतीय गेंदबाज हैं। खास बात ये है कि चार गेंदबाज स्पिनर हैं।
पर्पल कैप की रेस में गुजरात टाइटन्स के राशिद खान 23 विकटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जबकि तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 21 विकेट निकाले हैं। देखिए इस लिस्ट में और कौन-कौन बॉलर हैं।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange cap: ऑरेंज कैप के लिए फाफ-यशस्वी के बीच जंग, देखें रेस में कौन-कौन है शामिल
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: