IPL 2023 Points Table: गुजरात ने राजस्थान से छीना नंबर 1 का ताज, हैदराबाद को भी फायदा, देखें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिन में मैच खेला गया। वहीं रात को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। इन दोनों मैच के नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टेबल में राजस्थान रॉयल्स से नंबर 1 का ताज छीन गया है वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।
मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है। गुजरात ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से शिकस्त देकर अपनी छठी जीत दर्ज की। इस जीत से गुजरात के अब 12 अंक हो गए हैं और वह फिर से अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स अब दूसरे और लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे तथा चेन्नई सुपर किंग्स चौथे नंबर पर खिसक गई है।
शनिवार को दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत से जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वहीं हैदराबाद के 6 अंक हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है।
हैदराबाद की इस जीत से पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस अब 9वें नंबर पर लुढ़क गई है। टीम ने अब तक सिर्फ 3 मैच जीते हैं। मुंबई हालांकि आज राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी पोजीशन बढ़ा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: