IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में Rashmika Mandanna के साथ जलवा बिखेरेगी ये खूबसूरत एक्ट्रेस
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Opening Ceremony Rashmika Mandanna and Tamanna Bhatia will perform
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Opening Ceremony Rashmika Mandanna and Tamanna Bhatia will perform
IPL 2023 Opening Ceremony: 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर का आयोजन होना है। 31 मार्च को ही इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी रखी गई है। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2023 के उद्घाटन समारोह (IPL 2023 Opening Ceremony) में साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटियो (Tamanna Bhatia) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन में सिर्फ 8 दिन का वक्त बचा है। 31 मार्च को पहला मैच गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। यही वजह है कि 16वें सीजन को खास बनाने के लिए बीसीसीआई (BCCI) पूरी तैयारी में जुटी है।
इनसाइडस्पोर्ट की खबर के अनुसार, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘हां, 31 तारीख को एक उद्घाटन समारोह होगा। यह छोटा होगा, लेकिन जैसे ही होम एंड अवे फॉर्मेट की वापसी होगी, हमने महसूस किया कि एक समारोह के साथ घरेलू दर्शकों का स्वागत करना आवश्यक था।’
Just heard the exciting news that #RashmikaMandanna and #TamannahBhatia are set to perform at the opening ceremony of #IPL 🤩 Can't wait to see these talented actresses light up the stage 🎉🏏 #IPL2023 pic.twitter.com/UIIIG4jj7P
— KARTHIK DP (@dp_karthik) March 22, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: