IPL 2023: 'ऐसा लगा ही नहीं कि वे मैच में हैं' रोहित शर्मा पर जमकर भड़के सुनील गावस्कर, ब्रेक लेने की दी सलाह
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए। वे लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हो गए। रोहित के बल्ले से इस सीजन रन नहीं निकले हैं ऐसे में जिस तरह वे आउट हुए उसपर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सवाल खड़े किए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 2 बॉल डॉट खेली लेकिन तीसरी गेंद पर दीपक चाहर ने एमएस धोनी के साथ मिलर उन्हें जाल में फंसाया। दीपक चाहर ने पहले स्लोअर बॉलिंग शुरू की। जिसके बाद धोनी विकेट के नजदीक आ गए। ऐसे में चाहर ने एक बार फिर स्लोअर डिलिविरी डाली, जिस पर रोहित शर्मा स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की थी। जहां गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे रविंद्र जडेजा के हाथें में चली गई।
रोहित के इस विकेट के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर क्रोधित नजर आए। उन्होंने कहा कि ‘ऐसा लगा ही नहीं कि वे मैच में हैं। मैं पूरी तरह से गलत हो सकता हूं लेकिन जिस तरह का शॉट उन्होंने खेला वह एक कप्तान का शॉट नहीं था। जब टीम मुश्किल में हो तो कप्तान पारी को संवारता है, वह एक अच्छी पारी खेलता है जिससे टीम अच्छे स्कोर तक पहुंचे। पावरप्ले में ही दो विकेट गिर चुके हैं और आप फॉर्म में नहीं है।”
सुनील गावस्कर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कप्तान को एक छोटा सा ब्रेक लेने की भी हिदायत दे दी। उन्होंने कहा कि ‘अगर आप फॉर्म में हों, तो मुझे समझ में भी आता है कि आप स्कूप शॉट खेलें। लेकिन जब आप पिछले मैच में जीरो पर आउट हुए हों तो ये बड़ा शॉट है, तो आप सबसे पहले खुद का खाता खोलने की कोशिश करते हैं। पैरों को चलाने की कोशिश करते हैं, तेजी से एक या दो रन बनाने का प्रयास करते हैं और फिर बड़े शॉट खेलते हैं।
गावस्कर ने आगे कहा कि- हो सकता है कि वह पहले से ही कुछ और सोचकर आए हों और शायद एक छोटा सा ब्रेक उनके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन यह उनके और मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन को फैसला लेना है।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: