IPL 2023, LSG vs SRH: निकोलस पूरन ने मचाया तूफान, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023 LSG vs SRH Live Updates
Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023 LSG vs SRH Live Updates
IPL 2023, LSG vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 58वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। SRH ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए LSG को काइल मेयर्स और क्विंटन डी कॉक के रूप में शुरुआती झटके लगे, लेकिन इसके बाद प्रेरक मांकड ने 64 और निकोलस पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 44 रन ठोक टीम को 4 गेंद शेष रहते शानदार जीत दिलाई। मार्कस स्टोइनिस ने 40 रन की बेहतरीन पारी खेली।
मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कृणाल पांड्या ने की। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद ही जरूरी था। इस मैच को जीतने के बाद LSG 12 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि एसआरएस 11 मैचों में 7 हार के बाद 8 अंकों के साथ नौवें स्थान पर काबिज है। सन राइजर्स का प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (WK), काइल मेयर्स, क्रुनाल पांड्या (C), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (C), हेनरिक क्लासेन (WK), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी
हैदराबाद को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में 4 में जीत और 6 में हार मिली है। टीम 8 पॉइंट्स के साथ टेबल में 9वें स्थान पर है। टीम ने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक तरीके से मात दी थी।
लखनऊ ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं। जिनमें उसे 5 में जीत और इतने ही मैचों में हार मिली। एक मैच बारिश के कारण नो रिजल्ट रहा है। टीम को पिछले मैच में गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
हेड टु हेड की बात करें तो लखनऊ और हैदराबाद के बीच अब तक कुल दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें दोनों बार लखनऊ को जीत मिली। ऐसे में वह जीत की हैट्रिक दर्ज करना चाहेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: