IPL 2023: जोस बटलर का बड़ा धमाका, आईपीएल में 3 हजार रन ठोक बनाया ये रिकॉर्ड
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 CSK vs RR Jos Buttler
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 CSK vs RR Jos Buttler
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर एक के बाद एक नए कीर्तिमान गढ़ते नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाया। सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बटलर ने 36 गेंदों में 1 चौका-3 छक्के ठोक 52 रन जड़े। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। बटलर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। बटलर अपनी 85वीं पारी में मील के पत्थर तक पहुंचे।
टूर्नामेंट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। बटलर ने महज 75 पारियों में 3 हजार रन ठोक दिए थे। वहीं लिस्ट में केएल राहुल दूसरे स्थान पर हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 80 पारियां लीं। बटलर ने बुधवार को आईपीएल में अपना 18वां अर्धशतक लगाया। 17वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। बटलर ने सबसे तेज 3 हजार रन जड़ने के मामले में डेविड वॉर्नर और फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ा।
Jos Buttler completed 3000 runs in IPL with 40+ AVG & 150+ SR.
One of the finest ever. pic.twitter.com/H7C6LbhJ6A
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 12, 2023
बटलर आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 863 रन बनाए और चार शतक जड़े। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने इस सीजन में चार मैचों में तीन अर्द्धशतक बनाए हैं और इस बार भी ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार हैं।
Jos Buttler in the last 22 innings in IPL:
124(64), 35(28), 100(68), 70*(47), 13(11), 54(24), 103(61), 116(65), 8(9), 67(52), 22(25), 30(16), 7(11), 2(6), 2(5), 89(56), 106*(60), 39(35), 54(22), 19(11), 79(52), 52 (36). TALK ABOUT CONSISTENCY. #CSKvsRR #IPL2023 pic.twitter.com/YeBKPpTifO
— Ridhima Pathak (@PathakRidhima) April 12, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: