'IPL अजब है सबसे गजब है', मैदान पर उतरी जुड़वा भाईयों की जोड़ी, इतिहास में पहली बाहर हुआ ऐसा
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Duan Jansen and Marco Jansen twin brothers
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Duan Jansen and Marco Jansen twin brothers
IPL 2023: आईपीएल का इतिहास रोचक रहा है। इस लीग ने टीम इंडिया को कई स्टार खिलाड़ी दिए तो एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड भी दर्ज किए गए। लेकिन आईपीएल 2023 में कुछ ऐसा हुआ तो इस लीग में पहले कभी नहीं हुआ था। इस सीजन आईपीएल में जुड़वा भाईयों की जोड़ी मैदान पर उतरी है। ये जुड़वा भाई दो अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं।
दरअसल, आईपीएल 2023 में रविवार का दिन खास रहा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए 22 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डुआन यानसेन ने डेब्यू किया। डेब्यू करते ही उन्होंने अपने जुड़वा भाई मार्को यानसेन के साथ एक उपलब्धि हासिल कर ली है। इन दोनों भाईयों की जोड़ी आईपीएल में खेलने वाली पहली जुड़वा भाइयों की जोड़ी बन गई है।
आईपीएल 2023 में मार्को जैनसेन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने भी 2 साल पहले 2021 में अपने भाई डुआन की तरह ही मुंबई इंडियंस के लिए ही डेब्यू किया था। पहले सीजन मुंबई ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने मार्को 4.2 करोड़ में खरीदा था और आईपीएल 2023 के लिए भी रीटेन किया है।
https://twitter.com/saravanaDjoko59/status/1647567481496821760?s=20
अब इस सीजन के लिए डुआन को भी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपये में ही खरीदकर अपने साथ जोड़ा था और 22वें मुकाबले में केकेआर के खिलाफ डेब्यू भी करा दिया। हालांकि उनका डेब्यू ज्यादा प्रभावी नहीं रहा। केकेआर के खिलाफ इस मैच में डुआन ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 53 रन दिए।
22 साल के डुआन की हाइट 6 फीट 8 इंच है। वह 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। ये खिलाड़ी अभी तक अपने देश के लिए डेब्यू नहीं कर पाया है। जबकि दूसरी तरफ उनके भाई मार्को दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। मार्को ने टेस्ट में 44, वनडे में 10 और टी20 में 4 विकेट लिए है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: