---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 DC vs MI: पहली जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2023 DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात हुए रोमांचक मुकाबले के बाद आज एक और शानदार मैच की उम्मीद फैंस कर रहे हैं। क्योंकि आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने मुंबई इंडियंस होगी। यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात हुए रोमांचक मुकाबले के बाद आज एक और शानदार मैच की उम्मीद फैंस कर रहे हैं। क्योंकि आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने मुंबई इंडियंस होगी। यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि दोनों टीमों को अपनी पहली जीत की तलाश है।

पहली जीत की तलाश में दोनों टीमें

खास बात यह है कि दोनों ही टीमों के लिए इस बार के सीजन की शुरुआत सही नहीं रही है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस अभी तक अपने सभी मुकाबले हार चुकी है। दिल्ली लगातार तीन मुकाबले हारकर हैट्रिक लगा चुकी है। वहीं मुंबई इंडियंस भी अपने दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में आज दोनों ही टीमों को पहली जीत की तलाश होगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जो दिल्ली का होम ग्राउंड है। ऐसे में दिल्ली को होम एडवाडेंज मिल सकता है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: Faf du Plessis ने खड़े-खड़े ठोक डाला 116 मीटर लंबा छक्का, मैक्सवेल भी रह गए दंग, देखें वीडियो

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वहीं बात अगर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की जाए तो दोनों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल में 32 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 17 बार मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है, तो 15 बार दिल्ली ने बाजी मारी है। ऐसे में दोनों टीमों में आज का मुकाबला भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

और पढ़िए –  IPL 2023: रिंकू सिंह ने किया यश दयाल को मैसेज, जो लिखा उसे पढ़कर करेंगे सलाम

वॉर्नर के सामने रोहित

दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर के सामने आज मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा की सेना होगी। दोनों टीमों के बीच कॉमन बात यह है कि आईपीएल शुरु होने से पहले ही इन दोनों टीमों के अधिकतर प्लेयर इस बार चोट से जूझ रहे हैं। जिससे टीम कॉम्बिनेशन बनाने में समस्या हो रही है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस अपने हार का सूखा आज खत्म करना चाहेंगे।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 11, 2023 09:16 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola