IPL 2023, CSK vs GT Live Streaming: आज से शुरू होगा आईपीएल का रोमांच, मोबाइल और टीवी पर ऐसे देखें लाइव
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023 Live Streaming: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत आज से होने वाली है। आज शाम 5 बजे से इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी वहीं बाद में पहला मैच पिछले साल की विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
इस रोमांचक मैच का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं वहीं गुजरात टाइटंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं। इस मैच को भारत में आसानी से मोबाइल और टीवी पर देखा जा सकता है।
IPL के सभी मैचों के टीवी राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने रिटेन किए हैं. इस एडीशन के सारे मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट होंगे। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा ये अलग अलग भाषाओं में अलग-अलग चैनल्स पर दिखाए जाएंगे। आईपीएल 2023 के सारे मैच Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports Select 1, Star Sports 2 HD, Star Sports Select 1 HD और Star Sports 1 Telugu पर लाइव प्रसारित होंगे।
पिछले सीजन तक मोबाइल पर देखने के लिए हमें Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता था। लेकिन अब जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यहां पर सभी मैच 4K रिजॉल्यूशन के साथ देखें जा सकते हैं जो कि बेहद ही शानदार फीचर है। जियो द्वारा भी अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस बार आईपीएल (IPL) में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ सहित कुल 12 शहरों में होगा।
आईपीएल 2023 के लीग मैच दोपहर बाद 3.30 और शाम में 7.30 बजे से खेले जाएंगे। वहीं सभी प्लेऑफ मुकाबले शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: