---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Prithvi Shaw Controversy: सपना गिल विवाद में पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुश्किल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Prithvi Shaw Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खराब फॉर्म से जुझ रहे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सपना गिल के साथ सेल्फी को लेकर जारी विवाद में उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ […]

---विज्ञापन---

Prithvi Shaw Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खराब फॉर्म से जुझ रहे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सपना गिल के साथ सेल्फी को लेकर जारी विवाद में उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ सहित कुल 11 लोगों को इस मामले में नोटिस भेजा है।

कोर्ट ने शॉ समेत अन्य पर उस एफआईआर को लेकर नोटिस भेजा है, जो सपना गिल के खिलाफ की गई थी और इसमें कहा गया था कि सपना गिल और उनके दोस्तों ने पृथ्वी शॉ पर हमला किया और उनके साथ मारमीट की है।

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

दरअसल फरवरी महीने में पृथ्वी शॉ मुंबई में अपने दोस्तों के साथ एक होटल में खाना खाने गए थे। वहां सेल्फी लेने को लेकर शॉ का सपना गिल के साथ विवाद हो गया था। एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें सपना गिल और उसके दोस्तों ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेनी चाही। लेकिन इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने मना कर दिया तो उनके और गिल के बीच लड़ाई शुरू हो गई।

इसके बाद पृथ्वी शॉ के वकील की तरफ से कहा गया है कि सपना गिल शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने मना कर दिया और विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने सपना गिल समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। वहीं सपना गिल ने भी जवाब में पृथ्वी के खिलाफ आरोप लगाए थे और मामला दर्ज कराया था। सपना गिल ने उनके खिलाफ की गई एफआईआर के खिलाफ भी कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका के आधार पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ सहित 11 लोगों को नोटिस भेजा है।

---विज्ञापन---

पृथ्वी शॉ का खराब प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत से पहली दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग समेत फैंस को उम्मीद थी की पृथ्वी शॉ बल्ले से दमदार प्रदर्शन करेंगे। लेकिन अब तक हुए 4 मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। वे 20 का भी आंकड़ा एक भी मैच में पार नहीं कर पाए हैं। ऐसे में दिल्ली की टीम चाहेगी कि वह जल्द ही रन बनाने शुरू कर दें।

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 14, 2023 12:54 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola