IPL 2023: इस सीजन अब तक किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके? देखें टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Most fours
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Most fours
IPL 2023: आईपीएल 2023 का रोमांच जारी है। इस सीजन जहां गेंदबाज जलवा दिखा रहे हैं तो वहीं बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने प्रभावित किया है। इस खबर में हम आपके लिए 61 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट लेकर आए हैं। नीचे देखिए…
इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल नंबर 1 पर काबिज हैं। वह 13 मैचों में कुल 75 चौके लगा चुके हैं। इस खिलाड़ी ने 26 छक्के भी जड़े हैं। खास बात ये भी है कि यह युवा बल्लबेाज ऑरेंज कैप की रेस में भी दूसरे नंबर पर है। जायसवाल ने 13 मैचों में 575 रन बनाए हैं।
75- यशस्वी जायसवाल (RR)
57- डेवोन कॉनवे (CSK)
56- डेविड वार्नर (DC)
52- सूर्यकुमार यादव (MI)
49- शिखर धवन (PBKS)
48- फाफ डु प्लेसिस (CSK)
48- शुभमन गिल
42- जोश बटलर (RR)
42- ईशान किशन (MI)
40- विराट कोहली (RCB)
इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने की लिस्ट में डेविड वॉर्नर तीसरे, सूर्यकुमार याव चौथे और शिखर धवन पांचवे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम नहीं हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: