---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: उमरान मलिक कहां हैं? मार्करम ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: रफ्तार की सनसनी उमरान मलिक इन दिनों आईपीएल से गायब हैं। सन राइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज उमरान ने 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद से वह एक भी मैच में नजर नहीं आए। बार आईपीएल में उन्होंने 7 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। मैं […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: रफ्तार की सनसनी उमरान मलिक इन दिनों आईपीएल से गायब हैं। सन राइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज उमरान ने 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद से वह एक भी मैच में नजर नहीं आए। बार आईपीएल में उन्होंने 7 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

मैं नहीं जानता कि पर्दे के पीछे क्या है

अब उमरान मलिक पर सन राइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने चुप्पी तोड़ दी है। आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस के दौरान मार्करम ने कहा- उमरान निश्चित रूप से एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी है। वह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, लेकिन मैं वास्तव में नहीं जानता कि पर्दे के पीछे क्या है। उसके पास बहुत सारे एक्स फैक्टर हैं और खेलने पर गर्व है। उन्होंने उमरान को एक विशेष प्रतिभा भी बताया। उन्होंने कहा- लोग ऊर्जा से भरे हुए हैं।

---विज्ञापन---

इरफान पठान ने जताई थी निराशा 

मार्करम ने आरसीबी के खिलाफ अपने अंतिम मैच के लिए लाइनअप में बदलाव किया। हालांकि उन्होंने इस बात पर चुप्पी साध रखी है कि उमरान इस सीजन में हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी के लिए नियमित रूप से खेलने के लिए संघर्ष क्यों कर रहे हैं। इससे पहले इरफान पठान ने उमरान मलिक को अच्छे से इस्तेमाल न करने पर निराशा जताई थी। उन्होंने कहा कि SRH टीम प्रबंधन ने तेज गेंदबाज को विशेष रूप से अच्छी तरह से नहीं संभाला। इरफान ने ट्विटर पर लिखा, लीग के सबसे तेज गेंदबाज का बाहर बैठना मुझे हैरान करता है। उमरान मलिक को उनकी टीम ने ठीक से हैंडल नहीं किया।

First published on: May 18, 2023 10:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola