IND Vs SA: भारत की जीत के साथ लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, साईं सुदर्शन का डेब्यू मैच में कमाल

India vs South Africa 1st ODI: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में करारी शिकस्त दी। इस मैच में कई अनोखे रिकॉर्ड्स भी बने।

india won 1st odi match records followed India vs South Africa Sai Sudarshan creat history

Image Credit: Social Media

India vs South Africa 1st ODI: भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम महज 116 रनों पर ही ढेर हो गई थी। जिसके बाद 117 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत के साथ पहले वनडे मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने हैं। जिनमे से एक रिकॉर्ड भारतीय सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन के नाम भी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1. साउथ अफ्रीका की वनडे में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी हार

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ये शेष बची गेंद के लिहाज से भारतीय टीम के खिलाफ सबसे बड़ी हार है। पहले वनडे मैच को भारतीय टीम ने 200 गेंद पहले जीत लिया। इससे पहले साल 2008 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को वनडे मैच में 215 गेंद शेष रहते ही हरा दिया था।

इंग्लैंड 215 गेंद पहले जीता, साल 2008

विज्ञापन

भारत 200 गेंद पहले जीता, साल 2023

ऑस्ट्रेलिया 188 गेंद पहले जीता, साल 2002

विज्ञापन

भारत 185 गेंद पहले जीता, साल 2022

विज्ञापन

2. भारत की वनडे में सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम की वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शेष गेंद रहने के मामले में ये चौथी सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच को 200 गेंद पहले जीत लिया।

भारत ने श्रीलंका को 263 गेंद पहले हराया, साल 2023

विज्ञापन

भारत ने केनिया को 231 गेंद पहले हराया, साल 2001

भारत ने वेस्टइंडीज को 211 गेंद पहले हराया, साल 2018

विज्ञापन

भारत ने साउथ अफ्रीका को 200 गेंद पहले हराया, साल 2023

3. साईं सुदर्शन के नाम खास उपलब्धि

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू मैच में साईं सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही अपने वनडे डेब्यू में 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले साईं सुदर्शन भारत के चौथे और दुनिया के 17वें बल्लेबाज बन गए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ