IND vs SA: भारत के 3 खिलाड़ी अभी तक नहीं पहुंचे साउथ अफ्रीका, समझें क्या है पूरा माजरा?

IND vs SA: सिर्फ दो दिन बाद भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच होने वाला है, लेकिन भारत के 3 खिलाड़ी अभी तक अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं।

India vs South Africa 3 Players still not reached africa

Image Credit- Social Media

India vs South Africa: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के लिए तैयारियां जोरों पर है। भारतीय टीम इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंच चुकी है। 10 दिसंबर को 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला खेला जाएगा। इसके अलावा 17 दिसंबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बावजूद इसके अभी तक भारत के 3 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं। इन खिलाड़ियों में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभमन गिल भी नहीं पहुंचे अफ्रीका

शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा आईसीसी विश्व कप 2023 में मिली हार के बाद से ही बाहर घूमने गए हैं। दोनों ही खिलाड़ी विश्व कप में मिली गम को भुलाने के लिए यूरोप के मजे ले रहे हैं। इसी कारण से वह अपनी पूरी टीम के साथ साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई को पहले से ही थी कि गिल और जडेजा टीम के साथ साउथ अफ्रीका नहीं जाएंगे, दोनों ही प्लेयर आज शाम साउथ अफ्रीका पहुंच सकते हैं। बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 3टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को शाम 9:30 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन

बुरे दौर से गुजर रहे दीपक चाहर

भारत के एक और खिलाड़ी दीपक चाहर अभी तक साउथ अफ्रीका नहीं पहुंच पाए हैं। दीपक चाहर के पिता बीमार हैं। उनके पिता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, इसी कारण से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 मैच भी नहीं खेल सके थे। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए भी दीपक अभी तक अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में हो सकता है कि वह इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लें। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ