---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: कोहली-केएल की विराट पारी पर सचिन तेंदुलकर की खास बधाई, Team India के लिए कही बड़ी बात

Sachin Tendulkar Congratulate Virat Kohli KL Rahul: भारत-पाकिस्तान के बीच सोमवार को कोलंबो में रिजर्व डे के तहत खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने तूफानी बल्लेबाजी की। विराट कोहली और केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शतक ठोक डाले। केएल ने शानदार वापसी कर 106 गेंदों में 12 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 111 […]

---विज्ञापन---

Sachin Tendulkar Congratulate Virat Kohli KL Rahul: भारत-पाकिस्तान के बीच सोमवार को कोलंबो में रिजर्व डे के तहत खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने तूफानी बल्लेबाजी की। विराट कोहली और केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शतक ठोक डाले।

केएल ने शानदार वापसी कर 106 गेंदों में 12 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 111 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने 94 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 122 रन जड़े। विराट ने इसी के साथ वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

---विज्ञापन---

तेंदुलकर ने केएल और कोहली की इस विराट पारी पर बधाई दी है। तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा- विराट और केएल को शतकों के लिए बधाई।’ इसी के साथ उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी बात कही।

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे लिखा- Team India के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत यह है कि हमारे सभी शीर्ष 6 बल्लेबाजों – रोहित, शुभमन, विराट, केएल, ईशान और हार्दिक ने 2 मैचों में विभिन्न चरणों में रन बनाए हैं। बहुत बढ़िया! इसे जारी रखो।

टीम इंडिया को लय रखनी होगी बरकरार

बता दें कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद 12 सितंबर को श्रीलंका और 14 सितंबर को बांग्लादेश से मुकाबला करेगी। इसके बाद 17 सितंबर को एशिया कप का फाइनल होगा। टीम इंडिया लगातार जीत हासिल करती है तो एशिया कप का फाइनल खेलेगी।

---विज्ञापन---

एशिया कप के बाद टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देगी। फिलहाल पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी का प्रदर्शन दमदार नजर आ रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस लय को कितना बरकरार रखती है।

First published on: Sep 11, 2023 09:03 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola