IND vs ENG: BCCI ने जारी किया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का स्क्वाड, पहली बार एक खिलाड़ी को मिली एंट्री

BCCI Release Squad: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले का स्क्वाड जारी कर दिया है। देखें किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

India vs ENgland BCCI Release Squad of Team India for 2 Match Test Series

भारतीय टीम का स्क्वाड। Image Credit- News 24

विज्ञापन

BCCI Release Team India Squad: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड सामने आ गया है। बीसीसीआई ने आज यानी शुक्रवार को भारतीय टीम का स्क्वाड जारी कर दिया है। खास बात है कि इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है, जो आज से पहले एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। चलिए बताते हैं इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए किन-किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि इस सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने वाला है। 5 मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले 2 मुकाबले के लिए भारतीय टीम में ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया है। वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में ईशान किशन को एक बार फिर से टीम में शामिल नहीं किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरज में ईशान का चयन नहीं होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि इंग्लैंड के खिलाफ ईशान की वापसी होगी, लेकिन एक बार फिर से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान

विज्ञापन

सीरीज का क्या है पूरा शेड्यूल

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से 19 फरवरी के बीच होने वाला है। चौथा मैच 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का पाचवां और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ