IND vs ENG: भारत को 14 साल बाद हैदराबाद में मिली हार, इंग्लैंड ने 28 रन से जीता मैच

India vs England 1st Test: हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को हरा दिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की

india vs england 1st test england win hyderabad test

इंग्लैंड ने जीता हैदराबाद टेस्ट Image Credit: Social Media

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया । इस मैच को इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत लिया है। दूसरी पारी में इंग्लैंड के द्वारा शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। टॉम हार्टले ने दूसरी पारी में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए। इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 231 रनों का लक्ष्य था।

विज्ञापन

202 रनों पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

भारत के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य था। जिसके जवाब में टीम इंडिया मैच के चौथे दिन 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आर अश्विन और केएस भरत ने 28-28 रन बनाए। एक समय जब आर अश्विन और केएस भरत बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था टीम इंडिया मैच को जीत लेगी। लेकिन ऐसा हो न सका।

विज्ञापन

दूसरी पारी में फ्लॉप भारतीय बल्लेबाज

हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली थी। पहली पारी में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाए थे, लेकिन दूसरी पारी में ये तीनों ही बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। दूसरी पारी में जायसवाल ने 15, केएल राहुल ने 22 और जडेजा ने 2 रन बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बनाए 420 रन

दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में ओली पोप ने 196 रनों की पारी खेली। जिसके चलते इंग्लैंड 420 रन बनाने में कामयाब रही। अब पहले टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ