---विज्ञापन---

IND vs AUS: फैंस के लिए खुशखबरी, मोबाइल पर फ्री में देख सकेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के मैच, यहां जानें डिटेल्स

India vs Australia ODI Series Live Streaming Details: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों की तैयारियों के लिए ये सीरीज महत्वपूर्ण होगी। पहला मुकाबला मोहाली में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में खासा […]

India vs Australia ODI Series Live Streaming Details: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों की तैयारियों के लिए ये सीरीज महत्वपूर्ण होगी। पहला मुकाबला मोहाली में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जियोसिनेमा पर फ्री में देख सकेंगे मैच 

इस सीरीज के उत्साहित फैंस को गुड न्यूज मिल गई है। इस मैच को फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैचों का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। साथ ही इसे कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट चैनल पर हिंदी में देखा जा सकेगा। जबकि मोबाइल पर इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप के साथ-साथ जियोसिनेमा की वेबसाइट पर मुफ्त में की जा सकेगी। जियोसिनेमा के आधिकारिक पोस्ट के अनुसार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग 11 भाषाओं में उपलब्ध होगी।

---विज्ञापन---

कैसा रहेगा मोहाली का मौसम?

मोहली के मौसम की बात करें तो शुक्रवार, 22 सितंबर को दोपहर में धूप और बहुत उमस होगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होगा। मैच के दिन या मैच से पहले बारिश का कोई खतरा नहीं है।

---विज्ञापन---

IND vs AUS हेड टू हेड 

वनडे में भारत-ऑस्ट़्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबलों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का हमेशा दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 146 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 82 और भारत ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि 10 मुकाबले बिना रिजल्ट रहे हैं।

पहले दो वनडे के लिए टीम इंडिया: 

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

---विज्ञापन---

ये है सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे- 22 सितंबर, मोहाली, दोपहर 1.30 बजे

दूसरा वनडे- 24 सितंबर, इंदौर, दोपहर 1.30 बजे से

---विज्ञापन---

तीसरा वनडे 27 सितंबर, राजकोट, दोपहर 1:30 बजे

First published on: Sep 22, 2023 07:25 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola