IND vs AUS: चिन्नास्वामी में खेला जाएगा रोमांचक मैच, कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? IMD की भविष्यवाणी

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पढ़ें कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम।

India vs australia 5TH T20 Match Chinnaswamy Stadium WEather Report

Image Credit -Social Media

IND vs AUS Weather Report: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अभी तक खेले गए 4 में से 3 मैच अपने नाम कर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। ऐसे में आज का मुकाबला सीरीज के दृष्टिकोण से ज्यादा महत्वपूर्ण तो नहीं है, लेकिन फिर भी भारत 5 मैचों की सीरीज जीत के साथ खत्म करना चाहेगा। चलिए आपको बताते हैं क्या आज क्रिकेट फैंस के अरमान पर पानी फिर सकते हैं, क्या मैच पर बारिश का संकट गहरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आसमान में छाए रहेंगे मौसम’

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां मुकाबला आज शाम 7 बजे से शुरू होने वाला है। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया है और सबसे अधिक T20 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज के मैच में ओस फैक्टर देखने को मिलेगा। शाम के समय में आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। हालांकि घबराने की बात नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने यह भी साफ कर दिया है की आसमान में बादल भले ही रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना ना के बराबर है, ऐसे में फैंस के उत्साह पर पानी नहीं फिरेगा।

विज्ञापन

जितेश शर्मा पर होगी फैंस की नजर

मौसम विभाग ने बताया कि आज बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने वाला है। फैंस के लिए खुशी की बात है की आज उन्हें पूरे 40 ओवर का मैच देखने का मौका मिलेगा। इस मैच में एक बार फिर से फैंस की नजर पिछले मैच के हीरो रहे रिंकू सिंह और जितेश शर्मा पर होगी। जितेश शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही साबित कर दिया था की वह भी टीम इंडिया में खेलने की क्षमता रखते हैं। जीतेश ने सिर्फ 19 गेंद में तूफानी 35 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 1 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ