IND vs AUS: जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, बताया कौन सा फॉर्मूला आया काम

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है।

Suryakumar Yadav India vs South Africa IND vs SA

कप्तान का बयान। (Image Credit- ANI)

विज्ञापन

India vs Australia 4Th T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत अब सबसे अधिक टी20 मुकाबले जीतने वाली टीम बन गई है। भारत को रायपुर में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया अब तक कुल 136 मैच जीत चुकी है। अब पाकिस्तान 135 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। चलिए आपको बताते हैं मैच जीतने के बाद सूर्या ने क्या कहा।

विज्ञापन

कठिन परीक्षा में पास हुए सूर्या

हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई। यह सूर्या के लिए कठिन परीक्षा भी थी। सभी युवा खिलाड़ियों को अपने साथ लेकर ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को हराना आसान काम नहीं था, लेकिन सूर्या ने ये कर दिखाया है। ऐसे में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत को एक और बेहतर कप्तान मिल गया है। इस जीत से भारतीय टीम काफी खुश है। थोड़ा ही सही लेकिन विश्व कप में मिली हार का गम कम तो हुआ है। मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने भी बड़ा बयान दे दिया है।

विज्ञापन

जीत के बाद क्या बोले सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद कहा कि हमारे खिलाड़ियों की हमेशा एक पॉजिटिव मानसिकता बनी रही, यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था। हमने खेल से पहले बैठक में बाहर जाकर खुद को अभिव्यक्त करने और निडर बनने की बात कही। इससे साफ है कि सूर्या का कहना है कि सभी खिलाड़ियों ने निडर रहकर प्रदर्शन किया, इसका अंजाम हुआ की हम जीत पाए। सूर्या ने अक्षर को लेकर कहा कि मुझे अक्षर से हमेशा दबाव में गेंदबाजी कराना पसंद है। जिस तरह से उसने गेंदबाजी की वह अविश्वसनीय था। बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाएगा। भारत इस मुकाबले को अपने नाम कर अंत भला करने की सोच से उतरेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ