---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: उमरान मलिक ने 155 की रफ्तार से गेंद फेंक मचाई सनसनी, बाल-बाल बच गया इस दिग्गज का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: स्पीडगन उमरान मलिक अपनी तूफानी गेंदों से एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाते नजर आ रहे हैं। वह आईपीएल में दूसरी सबसे तेज गेंद (157kmph) का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस रफ्तार से गेंद फेंकी कि एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए। बने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: स्पीडगन उमरान मलिक अपनी तूफानी गेंदों से एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाते नजर आ रहे हैं। वह आईपीएल में दूसरी सबसे तेज गेंद (157kmph) का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस रफ्तार से गेंद फेंकी कि एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए।

बने दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज

उमरान ने अपने स्पेल के दौरान 17वें ओवर में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका को 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर नया रिकॉर्ड बनाया। वह सबसे तेज बॉल फेंकने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उमरान ने यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा।

---विज्ञापन---

और पढ़िएभारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 कल, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

---विज्ञापन---

बुमराह की अब तक की सर्वाधिक गति 153.36 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। भारतीय गेंदबाजों में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दिग्गज जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज है। श्रीनाथ ने 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। हालांकि सटीक तिथि और संबंधित मैच की पुष्टि अब तक नहीं की गई है, लेकिन नेशनल-इंटरनेशनल मीडिया में कई बार  उनके इस रिकॉर्ड की चर्चा हो चुकी है। उमरान ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

और पढ़िए हाथ पर लगकर उछली बॉल, ब्रेसवेल ने लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

शोएब अख्तर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर के नाम दर्ज है। पाकिस्तान के इस तूफानी गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अप्रैल 2002 को 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर दुनिया को चौंका दिया था। इसी मैच में उन्होंने 160 और 159.9KMPH की रफ्तार से गेंदें फेंकी थीं। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। ली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2002 में 157.4 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 04, 2023 05:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola