Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैच में हुई बड़ी चूक, एक गेंद से पलट सकता था मैच

ind vs pak women s t20 world cup

ind vs pak women s t20 world cup

Ind vs Pak: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी धमाकेदार शुरुआत की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबल में शिकस्त देते हुए अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। लेकिन इस मैच में अंपायर की एक बड़ी गलती भी सामने आई है। जिसका असर मैच के नतीजे पर भी पड़ सकता था।

6 की जगह 7 गेंदों का कराया ओवर

बताया जा रहा है कि इंडियन टीम जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब सातवां ओवर लेकर आई पाकिस्तान की गेंदबाज निदा डार का ओवर 6 की जगह 7 गेंदों का हुआ, इस ओवर की आखिरी गेंद यानि सातवीं गेंद पर शानदार चौका भी पड़ा। सोशल मीडिया पर इसकी बात कही जा रही है। खास बात यह है कि पाकिस्तान के फैंस इसे अंपायर की बड़ी गलती मान रहे हैं।

https://twitter.com/hazharoon/status/1624791438851538946?s=20&t=1t53MwH7jWJsBzWyKgjxtQ

आखिरी गेंद पर पड़ा चौका

पाकिस्तान की गेंदबाज निदा डार ने सातवां ओवर डाला, उन्होंने अपने ओवर की 6 गेंदों में महज 6 रन ही दिए। लेकिन बताया जा रहा है कि यहां उनसे गलती से सातवीं गेंद भी डलवाई गई। जिस पर भारतीय बल्लेबाज जैमिमा रोड्रिगेज़ शानदार चौका जमाया। लेकिन इस तरफ न तो गेंदबाज का ध्यान गया और नहीं अंपायर का। क्योंकि अगर अंपायर ने यह गलती ध्यान दी थी तो शायद ऐसा नहीं होता, लेकिन गेंदबाज ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि वह 6 गेंदे डाल चुकी हैं। जबकि अब उनसे एक अतिरिक्त गेंद कराई जा रही है। लेकिन यह मैच की बड़ी गलती मानी जा रही है।

मैच पर पड़ सकता था असर

अगर सातवीं गेंद नहीं डाली जाती तो इसका मैच पर भी असर पड़ सकता था। क्योंकि सातवीं गेंद पर ही जैमिमा ने चौका मारा। जिससे भारतीय टीम लक्ष्य के और करीब पहुंच गई। अब इस गलती पर पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी मैच में मौजूद अंपायरों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। क्योंकि इस गलती का असर मैच पर भी पड़ा है। अगर सातवीं गेंद नहीं डाली गई होती तो भारतीय टीम को ज्यादा रनों की जरुरत होती।

भारतीय टीम ने हासिल की शानदार जीत

मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन जवाब में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से जैमिमा रोड्रिगेज़ 38 गेंद पर 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिससे भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल की।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ