खेलभावना: एक मैच में दो नजारे, हारिस रऊफ ने की बदतमीजी, शादाब खान ने जीत लिया दिल

IND vs PAK Sportsmanship Trending on Shadab Khan Ties Hardik Pandya Shoelace Haris Rauf Misbehave Ishan Kishan

IND vs PAK Sportsmanship Trending on Shadab Khan Ties Hardik Pandya Shoelace Haris Rauf Misbehave Ishan Kishan

IND vs PAK Asia Cup 2023 Highlights: क्रिकेट में खेल भावना हमेशा चर्चा में रही है। ये एक ऐसी चीज है जो किसी भी खिलाड़ी का व्यक्तित्व दुनिया को दिखाती है। भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को खेला गया एशिया कप का मुकाबला भले ही रद्द हो गया, लेकिन खेल भावना चर्चा का विषय बन गई। पाकिस्तान के दो खिलाड़ी इस मैच में अपनी खेलभावना के लिए चर्चा में आ गए। इन खिलाड़ियों के नाम हैं- हारिस रऊफ और शादाब खान।

विज्ञापन

ईशान ने कर दी कुटाई  

पहले बात हारिस रऊफ की। शुरुआती विकेट चटकाकर हारिस, शाहीन ने भारत के टॉप-ऑर्डर की कमर तोड़ डाली, लगने लगा कि भारतीय टीम 200 रन के अंदर सिमट जाएगी, लेकिन ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने जिम्मेदारी उठाई और शानदार बल्लेबाजी करने लगे। कुछ देर पहले तक जश्न में डूबे हारिस जब ईशान और हार्दिक से कुटाई खाने लगे तो फ्रस्टेट हो गए। वे मौके का इंतजार करने लगे।

विज्ञापन

उन्हें ये मौका 38वें ओवर में जाकर मिला। 81 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 82 रन बनाकर खेल रहे ईशान हारिस की बॉल पर मात खा गए। उन्होंने इस बॉल को पुल करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का टॉप एज लगा और बाबर आजम ने उन्हें कैच कर लिया। इसके बाद हारिस ने अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने बदतमीजी करते हुए ईशान को हाथ से जाने का इशारा किया। साथ ही उन पर चिल्लाए।

https://twitter.com/GemsOfKCR/status/1697983736397377856

विज्ञापन

अब बात शादाब खान की…जब ईशान और हार्दिक बल्लेबाजी कर रहे थे, तब दौड़ते हुए हार्दिक के जूते के फीते खुल गए। हार्दिक इससे पहले कि खुद कुछ कर पाते, शादाब आए और उनके फीते बांधने लगे। शादाब के इस जेश्चर ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। इसके बाद ट्विटर पर लगातार ‘खेल भावना’ ट्रेंड करने लगा।

विज्ञापन

बहरहाल, एक मैच में दो अलग-अलग नजारे देख फैंस जहां एक ओर शादाब खान की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हारिस रऊफ को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ