IND vs PAK: शाहीन अफरीदी ने 'पापा' बने बुमराह को दिया स्पेशल गिफ्ट, फिर भूल गए ये चीज, देखें वीडियो

IND vs PAK Shaheen Afridi Special Gift To New Dad Jasprit Bumrah

IND vs PAK Shaheen Afridi Special Gift To New Dad Jasprit Bumrah

Shaheen Afridi Gift Jasprit Bumrah IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह हाल ही पापा बने हैं। पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह इसी के चलते एशिया कप के बीच घर वापस लौट गए थे। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में वापसी कर ली। बुमराह को मोहम्मद शमी की जगह दी गई है। वहीं रविवार को मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया इसलिए इसे सोमवार को रिजर्व डे में खेला जाएगा।

विज्ञापन

शाहीन ने बुमराह को दिया स्पेशल गिफ्ट 

बारिश के बाद पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह को एक स्पेशल गिफ्ट दिया। वह दौड़ते हुए आए और बुमराह को गिफ्ट थमाया। इस दौरान दोनों गर्मजोशी से मिले। दोनों ने हाथ मिलाया फिर बुमराह ने शाहीन को इस गिफ्ट के लिए थैंक्यू बोला। हालांकि वह गिफ्ट लेने के बाद वापस लौट गए, लेकिन शाहीन को याद आया कि उन्होंने इसे रखने के लिए बैग नहीं दिया है। वह फिर वापस आए और इसे थमा दिया। शाहीन ने इस दौरान बुमराह से कहा- अल्लाह उसे हमेशा खुश रखे और वह नया बुमराह बने। बुमराह और शाहीन का ये वीडियो क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

विराट-केएल नाबाद 

बहरहाल, बारिश की वजह से मैच 24.1 ओवर बाद पूरा नहीं हो पाया और 11 सितंबर के रिजर्व डे में चला गया। अब टीम इंडिया सोमवार को 24.1 ओवर में 147 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। भारतीय टीम के दो विकेट आउट हो चुके हैं। रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। जबकि विराट कोहली 16 गेंदों में 8 और केएल राहुल 28 गेंदों में दो चौके जमाकर 17 रन बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाज इसी स्कोर से आगे खेलेंगे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने एक-एक विकेट निकाला है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया रिजर्व डे में क्या कमाल करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ