IND vs PAK: फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीम, होने जा रहा है बड़ा टूर्नामेंट; कब, कहां और कैसे देखें Live

IND vs PAK Cricket Match Schedule: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड पर आमने-सामने होंगी। जानिए इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल।

IND vs PAK Cricket Match Schedule BCCI Under 19 Asia Cup Live Streaming When And Where to Watch

IND vs PAK Cricket Match Schedule BCCI Under 19 Asia Cup Live Streaming When And Where to Watch

IND vs PAK Cricket Match Schedule: वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप में इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत का सभी ने लुत्फ उठाया। वनडे वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। 8 दिसंबर शुक्रवार से शुरू होने वाले एक आठ टीमों के टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस टूर्नामेंट का आकर्षण होगा भारत और पाकिस्तान यानी दो चिर प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला। यह मुकाबला 10 दिसंबर सुपर संडे को होगा। आइए जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मैच को लाइव देख पाएंगे।

विज्ञापन

8 टीमें टूर्नामेंट में ले रही हैं हिस्सा

सबसे पहले आपको बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान की अंडर 19 टीमों के बीच यह मुकाबला होगा। यह खेला जाएगा अंडर 19 एशिया कप में जिसकी शुरुआत 8 दिसंबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 8 दिसंबर से 17 दिसंबर तक यूएई में खेला जाएगा। इसमें भारत और पाकिस्तान समेत एशिया की कुल आठ टीमें शामिल होंगी। अब जानते हैं कि इस टूर्नामेंट का प्रसारण कहां होगा, कब इसके मुकाबले खेले जाएंगे और कितने मैच की शुरुआत होगी। उससे पहले यह जान लीजिए कि इस टूर्नामेंट में 4-4 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

कब और कहां होगा मुकाबला?

यूएई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड नंबर 2 और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दिन में 11 बजे से शुरू होंगे।

कैसे देख पाएंगे Live?

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की देखरेख में यह टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। किसी टीवी चैनल पर इसके मुकाबले वैसे तो नहीं आएंगे। लेकिन ACC के यूट्यूब चैनल और Asian Cricket Council TV पर इन मैचों का फ्री में टेलीकास्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में शेड्यूल

  • भारत बनाम अफगानिस्तान, 8 दिसंबर (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड दुबई)
  • भारत बनाम पाकिस्तान, 10 दिसंबर  (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड दुबई)
  • भारत बनाम नेपाल, 12 दिसंबर (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड नंबर 2 दुबई)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ