---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: अक्षर पटेल के रनआउट पर ब्रैड हॉग ने उठाए सवाल, कह दी कायदे की बात

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में अक्षर पटेल के रनआउट विवाद पर खासा विवाद हो गया। चौथे नंबर उतरे अक्षर तीन गेंदों में महज 2 रन ही बना सके और रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इस रनआउट पर जमकर बवाल कट गया। सोशल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में अक्षर पटेल के रनआउट विवाद पर खासा विवाद हो गया। चौथे नंबर उतरे अक्षर तीन गेंदों में महज 2 रन ही बना सके और रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इस रनआउट पर जमकर बवाल कट गया। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी इस रनआउट पर सवाल उठाए हैं।

रनआउट पर सामने आया ये विवाद

दरअसल, सातवें ओवर की पहली गेंद पर जब अक्षर पटेल क्रीज पर लौट रहे थे तो बाबर ने रिजवान को थ्रो करा उन्हें रनआउट करा दिया। निर्णय जब थर्ड अंपायर के पास गया तो रीप्ले में ऐसा लगा कि बेल्स बॉल की बजाय रिजवान के ग्लव्स से टकराकर हटी हैं। दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना था कि जब रिजवान ने बेल्स गिराईं तब बॉल उनके ग्लव्स को छू रही थी। इसलिए अंपायर ने कठिन निर्णय लेते हुए अक्षर को आउट करार दे दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने भी इस रनआउट पर सवाल उठाए हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हॉग ने उठाया ये सवाल

हॉग ने ट्वीट कर कहा, अक्षर पटेल के रनआउट पर विचार? मुझे नहीं लगता कि जब बेल्स हटाई गईं, तब गेंद स्टंप्स को छू रही थी। केवल मिडिल स्टंप ही सवालों के घेरे में है क्योंकि गेंद कभी भी दूसरे स्टंप को नहीं छूती है।

अक्षर ने एक ओवर में लुटवाए 21 रन

ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल प्रभावी साबित नहीं हुए। गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर में 21 रन लुटवा दिए। इफ्तिखार अहमद ने उनके ओवर में तीन छक्के ठोक डाले। अक्षर की परफॉर्मेंस ने बड़े मैच में फैंस को काफी निराश किया।

First published on: Oct 23, 2022 05:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola