IND vs PAK: कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है...रिजवान-हारिस से सवाल पूछते रह गए बाबर और निकल गया DRS का टाइम

IND vs PAK Asia Cup 2023 Mohammad Rizwan Babar Azam Haris Rauf Confusion

IND vs PAK Asia Cup 2023 Mohammad Rizwan Babar Azam Haris Rauf Confusion

विज्ञापन

Mohammad Rizwan Babar Azam Haris Rauf Confusion: भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में जहां एक ओर पाकिस्तान की खराब फील्डिंग देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान की अपील पर भी सवाल उठने लगे। रिजवान ने तो इतनी बार अपील की कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम खुद कंफ्यूज हो गए। ऐसा ही नजारा महज दो ओवर के अंदर देखने को मिला।

23वें ओवर में रिजवान ने की अपील 

पहला नजारा 23वें ओवर में दिखा। शादाब खान ने केएल राहुल को तीसरी गेंद डाली तो केएल इस पर बीट हुए और बॉल सीधा रिजवान के हाथों में चली गई। रिजवान को लगा कि केएल के बल्ले का किनारा इस पर लगा है। उन्होंने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट देने से मना कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/anuragsinha1992/status/1700830454973177962

इसके बाद रिजवान ने कप्तान बाबर आजम को रिव्यू लेने के लिए कंवेंस करने की कोशिश की, लेकिन बाबर उनसे सहमत नहीं दिखे। आखिरकार रिव्यू नहीं लिया गया। हालांकि इसके बाद जब रिव्यू दिखाया गया तो पता चला कि केएल का बल्ला बॉल से नहीं लगा था। ऐसे में यदि बाबर रिजवान की अपील पर रिव्यू ले लेते तो ये वेस्ट चला जाता।

https://twitter.com/erbmjha/status/1700830903684194538

विज्ञापन

हारिस रऊफ लेना चाहते थे रिव्यू 

इसके तुरंत बाद 24वें ओवर में एक बार फिर कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। 24वें ओवर में हारिस रऊफ ने पांचवीं गेंद डाली तो ये अंदर की ओर आई, जिस पर केएल चकमा खा गए। बॉल उनके पैड्स से टकरा गई। इसके तुरंत बाद रिजवान ने जोरदार अपील की, लेकिन एक बार फिर कंफ्यूजन बढ़ गया।

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1700839525042323887

विज्ञापन

हारिस कहने लगे ‘आउट है’ जबकि बाबर आजम एक बार फिर कंवेंस नजर नहीं आए। वह पैरों की ओर इशारा करते हुए दिखे। वे कह रहे थे कि बॉल शायद ऊपर से निकलकर जा रही है। वे खुद हारिस और रिजवान से इसके बारे में पूछते नजर आए। हालांकि इसी कंफ्यूजन में डीआरएस के लिए निर्धारित टाइम निकल गया और बाबर एक बार फिर रिव्यू नहीं ले पाए। पाकिस्तान की टीम के इस कंफ्यूजन को देखकर क्रिकेटप्रेमी और कमेंटेटर्स की हंसी छूट गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ