IND vs NZ: Mohammad Shami ने अपनी ही गेंद पर एक हाथ से पकड़ा Daryl Mitchell का खतरनाक कैच, देखें वीडियो
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 2nd ODI Mohammad Shami Daryl Mitchell
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 2nd ODI Mohammad Shami Daryl Mitchell
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया और आते ही न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड की अब तक आधी टीम पेवेलियन की ओर जा चुकी है। वहीं भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं। जिसमें डेरिल मिचेल का विकेट तो खतरनाक था।
ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। जहां एक तरफ भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। वहीं कीवी टीम सीरीज को बचाने के लिए हर हाल में दूसरा मैच जीतना चाहेगी। इस मैच में टॉस के दौरान एक ऐसा वाक्या सामने आया जिसे देखकर हर कोई हंसता रह गया।
दरअसल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में शमी ने सफलता दिलाई लेकिन वे यहीं नहीं रुके तीसरे ओवर में वे फिर से गेंदबाजी करने आए और दो गेंदों पर डेरिल मिचेल को छकाया। वहीं तीसरी गेंद उन्होंने नीचे और धीमी डाली जिसपर बल्लेबाज के बैट से एज लग गया। गेंद तेज रफ्तार से सीधे जा ही रही थी कि शमी ने बीच में एक हाथ से दौड़ते हुए कैच पकड़ लिया। इस कैच को हर कोई देखता रह गया और शमी का मुरीद हो गया। वहीं डेरिल मिचेल भी हैरान रह गए।
Caught & bowled! 👌@MdShami11 is on a roll here in Raipur! 👏 👏
Watch how he dismissed Daryl Mitchell 🔽
Follow the match ▶️ https://t.co/tdhWDoSwrZ #TeamIndia | #INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/iKk04Ma746
— BCCI (@BCCI) January 21, 2023
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 114 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 56 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: