IND vs NZ: 'काला चश्मा' पहनकर हार्दिक पांड्या ने केन विलियमसन के साथ चलाई दो स्टीयरिंग वाली बाइक, देखें Video
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ Hardik Pandya Kane Williamson
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ Hardik Pandya Kane Williamson
IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीम अब टी20 और वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच 18 नवंबर 2022 को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। मैच न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में खेला जाएगा।
इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में हार के बाद वापसी करना चाहेगी। वहीं मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड टीम के अगुआ केन विलियमसन को वेलिंगटन की सड़कों पर ‘Crocodile Bike’ की सवारी का लुत्फ उठाते हुए देखा गया।
दरअसल न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या काला चश्मा पहनकर एक दमदार स्वैग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के साथ वहां की फेमस क्रोकोडाइल बाइक चला रहे हैं। ये बाइक काफी अजीबोगरीब है। इसमें दो स्टीयरिंग मौजूद हैं और नीचे दो पैडल भी है जिसे चलाकर बाइक आगे बढ़ती है। वहीं इसे चलाते समय दोनों ही खिलाड़ियों का कोर्डिनेशन भी दमदार दिख रहा हैं और दोनों मजे के मूड में नजर आ रहे हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी20 सीरीज का शुभारंभ 18 नवंबर 2022 से होगा। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग लिया उन्होंने यहां पर भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की। विलियमसन ने कहा कि हार्दिक एक सुपरस्टार है और एक बड़े मैच विनर भी है। उन्होंने हालांकि ये भी कहा कि मैंने हार्दिक की कप्तानी में कभी खेला नहीं है इसीलिए मैं उसपर कुछ कह नहीं सकता।
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलने वाली है जिसकी शुरुआत 18 नवंबर से हो रही है। 18 नवंबर से 30 नवंबर के बीच टीम इंडिया पहले 3 T20I और फिर 3 ODI मैच खेलेगी। T20I टीम की कमान हार्दिक पांड्या को जबकि वनडे की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: