IND vs NZ: 'वाह क्या कैच है'....हवा में उड़ते हुए Sundar ने लपका अद्भुत कैच, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Washington Sundar excellent catch mark Chapman out
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Washington Sundar excellent catch mark Chapman out
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में सीरीज का पहला टी20 खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने मार्क चैपमेन का एक कमाल का कैच पकड़ा।
https://twitter.com/coolchokra_/status/1618974906611531776?s=20&t=BV__aOuoJ_wcvr3r2xouSw
दरअसल, वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के लिए पांचवा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर में सुंदर ने पहले फिन ऐलेन को चलता किया। फिर इसी ओवर में मार्क चैपमने को अद्भुत कैच पकड़कर चलता कर दिया। बल्लेबाज ने गेंद को डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर हवा में गई। गेंद को अपने साइड से जाता देख सुंदर उस पर झपटे और हवा में उड़ते हुए एक हाथ से असंभव कैच लपक लिया। वाशिंगटन सुंदर ने मार्क चैपमने को शून्य पर आउट किया।
https://twitter.com/Abdullah__Neaz/status/1618974148080078848?s=20&t=ttSVpPEYcSrZ_PZ-5ShAhA
अगर मैच की बात करें तो न्यूजीजैंड ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स 2, जबकि डेवोन कॉन्वे 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिन ऐलेन 23 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जबकि मार्क चैपमने खाता भी नहीं खोल पाए।
https://twitter.com/BCCI/status/1618974633881137152?s=20&t=ttSVpPEYcSrZ_PZ-5ShAhA
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली, भारत के लिए ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे।
https://twitter.com/ayyushaikh9/status/1618973761960816640?s=20&t=ttSVpPEYcSrZ_PZ-5ShAhA
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: