---विज्ञापन---

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव का डबल धमाका, हवा में उड़कर लपक लिए Copy-Paste कैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और फाइनल टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जहां एक ओर अपनी छोटी सी पारी से एंटरटेन किया तो वहीं दूसरी ओर अपनी शानदार फील्डिंग से दंग कर दिया। स्लिप में खड़े सूर्या ने हवा में उछलकर इतने […]

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और फाइनल टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जहां एक ओर अपनी छोटी सी पारी से एंटरटेन किया तो वहीं दूसरी ओर अपनी शानदार फील्डिंग से दंग कर दिया। स्लिप में खड़े सूर्या ने हवा में उछलकर इतने गजब कैच पकड़े कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। खास बात यह है कि सूर्या ने एक जैसे दो कैच पकड़े। इन दोनों कैच को देखकर लगा कि मानो ये कॉपी-पेस्ट कर दिए गए हों।

पहले ही ओवर में लपका गजब कैच

सूर्या ने पहला कैच पहले ही ओवर में लपका। पांड्या ने जैसे ही इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, बॉल फिन एलेन के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में उड़ गई। बॉल सिर के ऊपर से जाती देख सूर्या ने हवा में छलांग लगा दी और बेहतरीन कैच पकड़कर क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। सूर्या की शानदार फील्डिंग के चलते एलेन को महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

---विज्ञापन---

तीसरे ओवर में फिर दिखाया जलवा

इसके बाद सूर्यकुमार ने तीसरे ओवर में एक बार फिर अपना जलवा दिखाया। इस बार भी गेंदबाज हार्दिक पांड्या थे और सूर्यकुमार उसी जगह फील्डिंग कर रहे थे। 6 गेंदों में 2 रन बनाकर खेल रहे ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से उसी तरह बॉल टकराई और स्लिप के ऊपर से उड़ने लगी। सूर्या ने अपने पंजे ऊपर किए और दोबारा गजब कैच पकड़कर फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। सूर्या का ये डबल धमाका देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए।

---विज्ञापन---

सूर्या ने बनाए 24 रन

हालांकि सूर्या ने इस मैच में 24 रन बनाए, लेकिन उन्होंने 184 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन जड़े। सूर्यकुमार ने 13 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के ठोके। छोटी सी पारी और शानदार फील्डिंग से सूर्या ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैठे दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

First published on: Feb 01, 2023 10:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola