IND vs NZ: 208 रन ठोक Shubman Gill ने मचाया गदर, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड

IND vs NZ Shubman Gill left Sachin Tendulkar behind by scoring a double century in 145 balls

IND vs NZ Shubman Gill left Sachin Tendulkar behind by scoring a double century in 145 balls

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदाराबाद में खेले जा रहे पहले वनडे में शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर हाहाकार मचा दिया है। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 208 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में गिल के बल्ले से 19 चौके और 9 तूफानी छक्के निकले। गिल ने 145 गेंद में दोहरा शतक ठोककर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1615677073787596801?s=20

विज्ञापन

दरअसल, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वनडे का पहला दोहरा शतक मात्र 147 गेंदों में बनाया था, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में खेले गए मुकाबले में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 147 गेंदों का सामना किया था, जबकि शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 145 गेंद में ही अपना दोहरा शतक पूरा किया और 149 गेंद में 208 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

https://twitter.com/vivek_chikara/status/1615680564798918657?s=20

गेंदों के हिसाब से वनडे में दोहरा शतक पूरा करने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर – 147 गेंद
वीरेंदर सहवाग – 140 गेंद
शुभमन गिल- 145 गेंद
रोहित शर्मा – 156 गेंद
रोहित शर्मा – 151 गेंद
क्रिस गेल – 138 गेंद
मार्टिन गुप्टिल – 153 गेंद
रोहित शर्मा – 151 गेंद
फखर जमान – 148 गेंद

विज्ञापन

टीम इंडिया ने बनाए 249 रन

अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 34, शुभमन गिल ने 208, सूर्यकुमार यादव 31, हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया। अब मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 350 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ