IND vs NZ: गिल के बाद सिराज का तूफान, खतरनाक बाउंसर पर कॉनवे को दे दिया बड़ा झटका, देखें वीडियो

IND vs NZ Mohammed Siraj Devon Conway

IND vs NZ Mohammed Siraj Devon Conway

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में जहां एक ओर शुभमन गिल की डबल सेंचुरी का तूफान देखने को मिला, तो दूसरी ओर टीम इंडिया के स्पीडगन मोहम्मद सिराज ने आते ही गदर मचाना शुरू कर दिया। सिराज ने नई गेंद से एक बार फिर कहर बरपाया और छठे ही ओवर में न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे का शिकार कर डाला। 15 गेंदों में दो चौके ठोक 10 रन बनाकर खेल रहे कॉनवे पहले पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश में थे, लेकिन शायद उन्हें नहीं पता था कि सिराज कितने घातक गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

कॉनवे ने की छक्का ठोकने की कोशिश

सिराज ने जैसे ही छठे ओवर की चौथी गेंद डाली, कॉनवे ने इस खतरनाक बाउंसर को पुल कर एक हाथ से छक्का ठोकने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल फाइन लेग की दिशा में उड़ गई। इधर बॉल को पास आता देख फील्डर कुलदीप यादव ने दौड़ लगा दी।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1615695014788755456?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

विज्ञापन

कुलदीप ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा और इस तरह न्यूजीलैंड का बड़ा विकेट महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई और न्यूजीलैंड का पहला विकेट 28 रन पर गिर गया। सिराज ने पहले पांच ओवरों में 20 रन देकर 1 विकेट चटकाया। खास बात यह है कि इसमें दो मेडिन ओवर शामिल रहे।

गिल ने ठोकी डबल सेंचुरी

इससे पहले टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने शानदार डबल सेंचुरी ठोक हाहाकार मचाया। गिल ने 149 गेंदों में 19 चौके-9 छक्के ठोक कुल 208 रन जड़े। वह वनडे में डबल सेंचुरी ठोकने के मामले में दुनिया के नौवें नंबर के बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा 3 बार, वीरेंद्र सहवाग एक बार, ईशान किशन और सचिन तेंदुलकर डबल सेंचुरी ठोक चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ