IND vs NZ: Glen Phillips ने घुटना टेका और ठोक डाला खतरनाक छक्का...हैरान रह गए चहल
Edited By Bhoopendra Rai

Glen Phillips dangerous six
Edited By Bhoopendra Rai

Glen Phillips dangerous six
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी 20 मैच नेपियर में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साऊदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कीवी टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाज करने उतरे ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 बॉल का सामना किया और 163 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। उनका विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया।
दरअसल, अपनी पारी में ग्लेन फिलिप्स ने 5 चौके और 3 छक्के ठोके। इस दौरान उन्होंने युवजेंद्र चहल को एक तूफानी छक्का लगाया। टीम इंडिया के लिए चहल 13वां ओवर लेकर आए थे, इस ओवर की पहली ही गेंद पर फिलिप्स ने घुटना टेका और गेंद को हवा यात्रा पर भेज दिया। बल्ले और गेंद का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि गेंद सीधे दर्शकों के पास जा गिरी। ये छक्का देखकर चहल भी हैरान रह गए।
a SIX so good by Phillips, you have to watch it on 🔄! 😅
For more outstanding action from the 3rd #NZvIND T20I, LIVE & EXCLUSIVE on Prime Video: https://t.co/Alcf9enTYg#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/i7APII4RyY
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 22, 2022
धाकड़ बल्लेबाज फिलिप्स ने युजवेंद्र चहल से पिछले मैच का बदला ले लिया। दरअसल, फिलिप्स इस तरह का शॉट खेलते हुए बोल्ड हो गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने जानबूझकर उसी तरह का शॉट खेला, जिस पर वह बोल्ड हो गए। इस तरह उन्होंने चहल से बदला ले लिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 12 मैच जीते हैं, वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो गया है।
giving it your all – a short demo by Siraj! 👏
Enjoy more efforts like this from the 3rd #NZvIND T20I, LIVE & EXCLUSIVE on Prime Video: https://t.co/Alcf9enTYg
#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/XKqVsKQiHD— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 22, 2022
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं।
ईशान किशन, ऋषभ पंत (wk), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), लॉकी फर्ग्यूसन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: